Press "Enter" to skip to content

ट्रेन में अब TTE की हर गतिविधि होगी कैमरे में कैद, दानापुर मंडल में जल्द शुरू होगी बॉडी वॉर्न कैमरा व्यवस्था

दानापुर रेल मंडल में ट्रेन के अंदर टिकट चेकिंग व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. अब यात्रियों के टिकट की जांच करने वाले टीटीई बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस होंगे. टिकट चेकिंग के दौरान यात्री और टीटीई के बीच होने वाली बातचीत और गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड होंगी. ऐसे में विवाद या शिकायत की स्थिति में पूरे घटनाक्रम की जांच रिकॉर्डिंग के आधार पर की जा सकेगी.

दानापुर रेल मंडल की ओर से टीटीई को बॉडी वॉर्न कैमरा उपलब्ध कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीटीई को चरणबद्ध तरीके से कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे. रेलवे का उद्देश्य टिकट जांच के दौरान होने वाली गतिविधियों को रिकॉर्ड करना और यात्रियों तथा रेलकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति में वास्तविक स्थिति सामने लाना है.

ट्रेन में टिकट जांच के दौरान कई बार टिकट नहीं होने, जुर्माना लगाने या अन्य कारणों को लेकर यात्रियों और टीटीई के बीच बहस हो जाती है. विवाद बढ़ने पर यात्री रेलवे अधिकारियों से शिकायत करते हैं, वहीं कई बार टीटीई की ओर से भी यात्रियों के व्यवहार को लेकर शिकायत की जाती है. ऐसी स्थिति में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आते हैं.

बॉडी वॉर्न कैमरा लगाए जाने के बाद टिकट चेकिंग के दौरान हुई बातचीत और घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा. शिकायत मिलने पर रेलवे अधिकारी रिकॉर्डिंग के आधार पर पूरे मामले की जांच कर सकेंगे. इससे विवाद की वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलेगी और दोनों पक्षों के दावों की भी जांच की जा सकेगी.रेलवे में यात्रियों के साथ टीटीई के व्यवहार को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रहती हैं. बॉडी कैमरा व्यवस्था लागू होने के बाद टिकट जांच के दौरान टीटीई के व्यवहार और प्रक्रिया की भी निगरानी हो सकेगी.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *