Press "Enter" to skip to content

एक ही छत के नीचे मिलेगी पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ बायोफ्यूल, CNG, LNG और EV चार्जिंग की सुविधा

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने की राह अब और आसान हो गई है। केंद्र सरकार ने साल 2025 के अंत तक देशभर के पेट्रोल पंपों पर 27,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, यह उपलब्धि सरकारी योजनाओं और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। आंकड़ों के मुताबिक सरकार की FAME-II योजना के तहत 8,932 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अपने स्वयं के निवेश से 18,500 से अधिक स्टेशन बनाए हैं, जिससे कुल संख्या 27,432 तक पहुंच गई है। ये स्टेशन उन स्थानों पर लगाए गए हैं जहाँ लोग पहले से ईंधन भराने जाते हैं, जिससे ड्राइवरों के लिए चार्जिंग पॉइंट ढूंढना बेहद सरल हो गया है।

सरकार का लक्ष्य 2024-25 से 2028-29 के बीच प्रमुख राजमार्गों और गलियारों पर 4,000 एनर्जी स्टेशन स्थापित करने का है।

ये स्टेशन ‘इंटीग्रेटेड मोबिलिटी हब’ के रूप में काम करेंगे, जहाँ पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ बायोफ्यूल, CNG, LNG और EV चार्जिंग की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। 1 नवंबर 2025 तक ऐसे 1,064 स्टेशन चालू किए जा चुके हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from Auto MobileMore posts in Auto Mobile »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *