Press "Enter" to skip to content

बंद को बताया ऐतिहासिक, बंद से अलग रखी गई थीं जरूरी सेवाएं

औरंगाबाद/नवीनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में महिला मोर्चा एनडीए का बिहार बंद का औरंगाबाद में असर दिखा. कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नारेबाजी करते हुए महागठबंधन पर प्रहार किया.

औरंगाबाद जिला मुख्यालय में भाजपा, जदयू, हम, लोजपा व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बंद को ऐतिहासिक बताया. वैसे जरूरी सेवाओं को बंद से अलग रखा गया था इस वजह से लोगों को परेशानी नहीं हुई.

औरंगाबाद मुख्यालय में भाजपा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू, हम जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर लोगों से दुकान बंद करने की अपील की और इसका असर भी दिखा.

दूसरी तरफ भाजपा के जिला महामंत्री व रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, गोपाल शरण सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, जदयू के जिला प्रवक्ता अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ओंकारनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास सिंह, मोनू सिंह, लोजपा नेता अभिषेक सिंह, रॉकी राज आदि शामिल थे.

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *