Press "Enter" to skip to content

डायल-112 का नया कमांड सेंटर खुलेगा, जिलों में मदद पहुंचाना होगा आसान

पुलिस, अग्निशमन, एंबुलेंस समेत आपातकाल में सहायता के लिए जारी डायल-112 का नया कंट्रोल एंड कमांड सेंटर गयाजी में बनाने की तैयारी चल रही है. वर्तमान में डायल-112 का एकमात्र कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पटना में संचालित है. नये कमांड सेंटर को गृह विभाग ने स्वीकृति देते हुए इसके लिए 132 पदों की स्वीकृति भी प्रदान की है. जिसमें डीएसपी से लेकर सिपाही तक के पद शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, गयाजी में बनने वाला सेकेंडरी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर डायल-112 की मिरर साइट होगा. प्राइमरी सेंटर की तुलना में यह 20 प्रतिशत क्षमता वाला होगा.

जानकारी मिली है कि इसके लिए 98 सिपाही, 15 पुलिस अवर निरीक्षक, 10 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, 5 पुलिस निरीक्षक, 1 डीएसपी के साथ एक-एक चालक सिपाही, निम्नवर्गीय लिपिक और परिचारी का पद सृजित किया गया है. इस पर कुल 8 करोड़ 6 लाख रुपये का वार्षिक खर्च आएगा.

मगध जोन में जल्द मदद पहुंचाना होगा आसान
बता दें कि पुलिस मुख्यालय के स्तर से डायल-112 की सेवा को लगातार बेहतर बनाने के लिए समीक्षा की जा रही है. अभी डायल-112 का रिस्पांस टाइम साढ़े 14 मिनट है, जिसे और कम करने का प्रयास किया जा रहा है.

वहीं, डायल-112 की टीम को सशक्त करने के लिए मानवबल बढ़ाने की भी योजना है. गयाजी में डायल-112 का दूसरा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाने से जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा समेत पूरे मगध क्षेत्र में त्वरित मदद पहुंचाना और भी आसान हो जाएगा

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *