मुजफ्फरपुर जिले में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. इस कड़ी में जिले के पारू प्रखंड के फतेहाबाद से सरैया प्रखंड स्थित चंचलिया तक उच्च स्तरीय पीएससी बॉक्स सेल सुपर स्ट्रक्चर पुल का निर्माण किया जाएगा.

इस योजना पर 589 करोड़ 4 लाख 78 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे. राज्य कैबिनेट की बैठक में इसके निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है. इस पुल की लंबाई 2280 मीटर और चौड़ाई 15.55 मीटर (तीन लेन) होगी.



वहीं, पहुंच पथ की लंबाई 2200 मीटर है. इस भव्य पुल के निर्माण से आने वाले समय में जिले की सामाजिक और आर्थिक संरचना में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा.



जानकारी के अनुसार वर्तमान में पारू प्रखंड के फतेहाबाद से सारण जिले के तरैया जाने के लिए लोगों को रेवा घाट पुल होकर करीब 49 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है.




पुल बन जाने के बाद यह दूरी सिर्फ 10 किलोमीटर रह जाएगी. यानी आम लोगों का 39 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर समाप्त हो जाएगा. इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी साथ ही आवागमन भी सुगम व सुरक्षित होगा





































Be First to Comment