Press "Enter" to skip to content

शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई तो दौड़ पड़े पुलिस कर्मी

हाजीपुर. जमीन विवाद से तंंग आकर लालगंज थाना क्षेत्र के गरौना गांव निवासी एक युवक ने समाहरणालय परिसर के समीप आत्मदाह का प्रयास किया. उसने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की. घटना की जानकारी मिलते ही वरीय उपसमाहर्ता, सदर एसडीओ एवं एसडीपीओ दल बल के साथ पहुंचे और अन्य पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे बचा लिया.

सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे नगर थाना लेकर चली गयी. इस संबंध में बताया जाता है कि लालगंज के गरौना गांव निवासी अवधेश तिवारी ने मंगलवार को ही डीएम कार्यालय में आवदेन दिया था. इसमें बताया था कि उसकी जमीन का गलत कागज बनाकर दखल कर लिया गया है और गांव छोड़ कर भाग जाने की धमकी दी जा रही है. तंग होकर ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया था.

कार्रवाई नहीं होने पर आवेदन में 29 अगस्त को सपरिवार आत्मदाह करने की बात कही थी. इसके बाद शुक्रवार की दोपहर अवधेश तिवारी समाहरणालय परिसर में पहुंच कर पहले अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली.

उसके कपड़े में आग पकड़ने के बाद वहां जुटे पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही वरीय उप समाहर्ता कुमार अनुज, सदर एसडीओ रामबाबू बैठा एवं एसडीपीओ सुबोध कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उस व्यक्ति को पकड़ लिया.

इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुुंच कर अवधेश को अपने साथ थाना लेकर गई. पुलिस इसे लेकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ में जुट गई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *