Press "Enter" to skip to content

ट्रेन डेढ़ घंटे रि-सिड्यूल हो जाने से प्लेटफार्म पर इंतजार करते रहे यात्री

रक्सौल से हावड़ा चलने वाली गाड़ी संख्या-13022 मिथिला एक्सप्रेस रविवार को डेढ़ घंटे रि-सिड्यूल हो गयी है. ऐसे में यह गाड़ी मुजफ्फरपुर में 1.40 के बजाए 3.12 बजे पहुंची, जिसके कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा.

इसके साथ ही नयी दिल्ली से बरौनी चलने वाली गाड़ी संख्या- 02564 पांच घंटे से अधिक लेट शाम में पहुंची, वहीं नयी दिल्ली दरभंगा- 02570 करीब 10 घंट लेट हो कर पहुंची. जिसके कारण यात्री काफी परेशान हुए.

वैशाली एक्सप्रेस में वेंडर पानी के बोतल पर ज्यादा पैसा वसूल रहे है. इसको लेकर अलग-अलग ट्रेन में हमेशा शिकायत सामने आती है. हालांकि राजू महतो नाम के यात्री ने अधिक पैसा लिए जाने पर ऑन लाइन रेलवे के अधिकारियों से शिकायत की.

इसके कुछ घंटे बाद ही वेंडर ने लिए गए अतिरिक्त राशि को लौटा दिया. दो दिन पहले भी बिहार संपर्क क्रांति में सफर कर रहे शशि ने पंद्रह रुपये में पानी की बोतल देने को कहा तो, वेंडर द्वारा पेंट्रीकार जा कर लेने को कहा गया, शिकायत के बाद मामले में जांच चल रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *