बिहार में त्योहारी सीजन की शुरूआत से पहले रेलवे की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया. इसी कड़ी में बक्सर और किउल के बीच यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.

यह विशेष सेवा 25 अगस्त से 29 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी. जानकारी के मुताबिक, सोमवार से लेकर शनिवार तक इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. हफ्ते में सिर्फ रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी.



इस ट्रेन के चलने से सुबह में बक्सर से पटना जाने और शाम को पटना से बक्सर लौटने के लिए यात्रियों को नया ऑप्शन मिल गया है. इस विशेष ट्रेन के संचालन से ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या भी दूर हो सकेगी.



ट्रेन की टाइमिंग:
ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, युवबह में यह ट्रेन सुबह 5:40 बजे बक्सर से खुलेगी. डुमरांव में 5:53, रघुनाथपुर में 6:07, बिहिया में 6:20 और आरा जंक्शन पर 6:46, दानापुर में सुबह 7:30, पटना जंक्शन पर सुबह 8:10 बजे, राजेंद्रनगर टर्मिनल पर 8:25, पटना साहिब में 8:40, बख्तियारपुर जंक्शन पर 9:35, मोकामा में 10:18 बजे, लखीसराय जंक्शन पर 11:00 बजे और 11:35 बजे किउल जंक्शन पहुंचेगी.






















Be First to Comment