Press "Enter" to skip to content

कम से कम एक से डेढ़ प्रतिशत टिकट नाई समाज को देने की जरूरत

बोकारो: कांग्रेस नेता सह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से नाई समाज व अति पिछड़ी जाति का 19 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नयी दिल्ली में मिला. नेतृत्व ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ओबीसी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद ने किया.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग व व्यापार विभाग के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीके ठाकुर ने राहुल गांधी को बताया कि पूरे देश में नाई समाज की संख्या लगभग दो से ढ़ाई प्रतिशत है, लेकिन राजनीति में पूरी सहभागिता नहीं मिलने के कारण इस समाज में काफी पिछड़ापन है.

इसलिये लोकसभा व विधानसभा टिकट बंटवारे में कम से कम एक से डेढ़ प्रतिशत टिकट नाई समाज को देने की जरूरत है. जबतक राजनीतिक रूप से यह जाति सबल नहीं होगी, तबतक समाज में फैली कुरीतियों की शिकार बनता रहेगा समाज.

अति पिछड़ी जाति में आने वाली सभी जातियों के सामाजिक व आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. आरक्षण की स्थिति में सुधार करने की जरूरत है. मंडल आयोग (1979-80) ने व्यापक अध्ययन करके 27 प्रतिशत आरक्षण की अनुशंसा की, जिसे 1990 में लागू किया गया.

Share This Article
More from BOKAROMore posts in BOKARO »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *