Press "Enter" to skip to content

सनकी पति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी को मार डाला

बांकेबाजार. रोशनगंज थाना क्षेत्र के मेघनाडीह गांव में सोमवार को पति ने कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की हत्या कर दी. महिला की पहचान रोशनगंज थाना क्षेत्र के मेघनाडीह गांव के रहने वाले रामाशीष यादव की 26 वर्षीय पत्नी गुंजा देवी के रूप में हुई है.

घटना के बाद रोशनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है. आरोपित पति को झारखंड बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ रहे पांच वर्षीय बेटी को सकुशल बरामद कर लिया गया. इस मामले में आमस थानाक्षेत्र के तेतरिया गांव के रहनेवाले मृतिका का भाई रोहित कुमार ने रोशनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि घटना के बाद आरोपित पति रामाशीष यादव को हंटरगंज जाने वाली सड़क पर झारखंड बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रामाशीष यादव व उसकी पत्नी गुंजा देवी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी. इसी दौरान सनकी पति ने कुल्हाड़ी से गुंजा देवी पर प्रहार कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

गुंजा देवी को जख्मी करने के बाद अपने दो वर्ष के बेटे को आंगन में फेंक दिया तथा घायल पत्नी को रूम में बंद कर बाहर से ताला लगाकर अपनी पांच वर्षीय पुत्री को लेकर घर से फरार हो हो गया. तभी परिजनों को गुंजा देवी की चीखने की आवाज सुनायी दी.

परिजन ने ताला तोड़कर गुंजा देवी को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेबाजार में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *