पुणे में दो गुटों के बीच शनिवार को जबरदस्त भिड़ंत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दौंड तालुका के यवत में दो गुटों के बीच अचानक तनाव हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव फैला है.

हालांकि तनाव बढ़ने के बाद भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. उपद्रवियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं. पुलिस ने बताया कि गांव में एक हफ्ते पहले एक घटना घटी थी, इसलिए यहां पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण थी.



ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और कुछ युवकों ने एक ढांचे में तोड़फोड़ करने की कोशिश की. लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस इलाके में मौजूद है. एसपी संदीप सिंह गिल ने घटना को लेकर बताया “यवत गांव में दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप और फेसबुक पर आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया है.



शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस स्टेशन लाया गया. कार्रवाई शुरू की गई. कुछ गांव के लोग भी वहां पहुंचे. हमारी पुलिस टीम ने गांव में शांति बनाए रखने के लिए गांव के प्रतिनिधियों के साथ बैठक शुरू की. लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर संदेश वायरल हो चुका था.




एक हफ्ते पहले गांव में एक घटना हुई थी, इसलिए यहां स्थिति पहले से ही तनावपूर्ण थी. इसके बाद ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और कुछ युवाओं ने एक संरचना में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया. लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.























Be First to Comment