Press "Enter" to skip to content

सिलेंडर के रिसाव से लगी आग तो झुलस गई युवती

बिहार राज्य के दरभंगा जिले में बिरौल प्रखंड के तरवारा में बुधवार को सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गयी. इसमें भारती कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई. उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया.

बताया जाता है कि भारती अपने घर में खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा. देखते ही देखते आग भड़क गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया.

आग की लपटों में घिरी भारती को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया. इस दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक घर का अधिकांश हिस्सा और सारा सामान जल चुका था.

पंचायत की मुखिया संजू देवी ने बताया कि घर के मालिक अशोक पूर्वे के पिता का हाल ही में निधन हो गया था. उनके श्राद्ध भोज के लिए घर में सामान इकट्ठा किया गया था. वह अगलगी की भेंट चढ़ गया. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *