Press "Enter" to skip to content

मोबाइल की दुकान से कैश सहित छह लाख की संपत्ति चोरी

बिहार राज्य के गोपालगंज में कटेया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई सिर्फ प्राथमिकी तक ही सिमट कर रह जा रही है. मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के पंचदेवरी बाजार में चोरों ने फिर एक मोबाइल दुकान को निशाना बना दिया. शटर का ताला तोड़कर 25 हजार नकद समेत करीब छह लाख की संपत्ति चोरी कर ली.

पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पीड़ित व्यवसायी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. बताया जाता है कि पंचदेवरी निवासी सोनू गुप्ता की इसी बाजार में मोबाइल की दुकान है. सोनू मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों के थोक विक्रेता भी हैं. मंगलवार की रात शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान में घुस गये. 46 मोबाइल, लेजर कटर, मोबाइल फोल्डर, बेसवुफर व काउंटर में रखे गये 25 हजार रुपये समेत करीब छह लाख की संपत्ति ले उड़े.

सोनू बुधवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गये. दुकान में रखे गये सभी कीमती मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब थे. चोरी की सूचना पर वहां बाजार के व्यवसायियों की भीड़ जमा हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पंचदेवरी पिकेट प्रभारी राजेश राय ने मामले की जांच की. पीड़ित व्यवसायी सोनू गुप्ता द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

पंचदेवरी बाजार में एक महीने के अंदर ही चोरी की तीन घटनाएं हुई हैं. कुछ ही दिनों पूर्व बाजार स्थित छट्ठू चौरसिया की मोबाइल दुकान से चोरों ने लाखों की चोरी कर ली थी. एक ज्वेलरी की दुकान का भी ताला तोड़कर अंदर घुस गये थे. संयोगवश लॉकर नहीं टूट पाया, जिसके कारण चोर सामान नहीं ले जा सके. पिछले सप्ताह ही भगवती नगर बाजार में चोरों ने संतोष वर्मा की ज्वेलरी की दुकान से लाखों की चोरी कर ली थी. जमुनहां बाजार में भी कई दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाये जाने की सूचना है.

इधर, लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं के कारण बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. व्यवसायी काफी आक्रोशित भी हैं. पंचदेवरी के व्यवसायियों का कहना है कि हर बार पुलिस को घटना की सूचना दी जाती है. पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही. इस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं. बाजार में ही पिकेट है. फिर भी चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. बुधवार को सोनू गुप्ता की दुकान पर पहुंचे व्यवसायियों ने कहा कि यदि पुलिस इस मामले का उद्भेदन नहीं करती है तो विरोध में आंदोलन होगा.पुलिस के अनुसार पंचदेवरी बाजार में चोरी की घटना की सूचना मिली है. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस द्वारा रिपोर्ट तैयार की गयी है. गंभीरता से मामले की जांच चल रही है. रात में पुलिस की गश्ती भी बढ़ा दी गयी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *