Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हम’ला, महिला EO की ह’त्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में बढ़ते अप’राध और रोहतास के डेहरी में नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमारी ह’त्याकांड को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आ’रोप लगाया कि मामले में कई लोग दोषी हैं और पुलिस जांच सही दिशा में नहीं हो रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि डेहरी में EO विमल कुमारी की ह’त्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने पीड़ि’त परिवार से मुलाकात की थी। तेजस्वी ने आ’रोप लगाया कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह दूसरा मामला है, जिसमें किसी सरकारी अधिकारी की ह’त्या हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार अपरा’ध बढ़ रहा है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मृ’तक EO के छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी हैं, लेकिन जिस तरह से उनकी ह’त्या की गई, वह बेहद गंभीर मामला है। तेजस्वी ने आ’रोप लगाया कि NDA और लोजपा विधायक सोनू सिंह इस मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जांच में केवल ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि कई अन्य लोग भी इस घट’ना में दोषी हो सकते हैं।

तेजस्वी यादव ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि ड्राइवर ने कई बार अपना बयान बदला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ह’त्या में इस्तेमाल हथि’यार अब तक ब’रामद नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी अधिकारी पर काम का दबाव होने की वजह से ऐसी घ’टना को सही ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर यह तर्क माना जाए तो किसी की भी ह’त्या हो सकती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पी’ड़ित परिवार विधायक सोनू सिंह पर आरोप लगा रहा है और पैसे की मांग किए जाने की बात कह रहा है। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस इस एंगल से जांच क्यों नहीं कर रही है। तेजस्वी ने IG विकास वैभव और विधायक सोनू सिंह के संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पास कार्यक्रमों में जाने का समय है, लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार कई मामलों में आरो’पियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने EO के परिवार को सुरक्षा देने और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

वहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता के फैसले को स्वीकार किया जाता है, लेकिन भाजपा के प्रति जनता की नाराजगी भी साफ दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार चुनाव हार रही है और जनता का गुस्सा उसके खिलाफ है। तेजस्वी ने दावा किया कि राजद ने कम से कम MLC चुनाव जीता है, जबकि भाजपा को कई चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर ह’मला करते हुए कहा कि वे पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। तेजस्वी ने चुनौती दी कि 150 दिनों में सम्राट चौधरी का कोई एक बड़ा काम गिनाया जाए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *