Press "Enter" to skip to content

मेहंदी, स्याही या नेल पॉलिस लगाकर आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

मुजफ्फरपुर जिले में 23 से 25 जुलाई तक तीन केंद्रों पर सक्षमता परीक्षा (कंप्यूटर आधारित) आयोजित होगी. इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को जूता-मोजा या फुल शर्ट पहनकर प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. परीक्षार्थियों को अंगुलियों पर मेहंदी, स्याही या नेलपॉलिस लगाकर भी नहीं आने दिया जाएगा.

स्थानीय निकाय की ओर से नियुक्त शिक्षकों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त आदेश जारी किया है. यह परीक्षा 23 और 24 जुलाई को दो-दो पालियों में होगी. वहीं, 25 को एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

इस सक्षमता परीक्षा में मेहंदी लगाकर प्रवेश नहीं करने के जिला प्रशासन के आदेश पर महिला अभ्यर्थी परेशान हैं. कई अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने सावन को लेकर मेहंदी रचाई है और ऐसे में एक दिन में यह हट पाना मुश्किल है. यह जानकारी पहले देना चाहिए था. इसलिए कई अभ्यर्थियों ने मेहंदी लगाकर आने की अनुमति मांगी है.

इसकी पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12.30 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से संध्या 5.30 तक होगी. पहली पाली के लिए सुबह 8.30 से 9.30 तक केंद्र के अंदर प्रवेश मिलेगा. वहीं, दूसरी पाली के लिए दोपहर 1.30 से 2.30 तक अभ्यर्थी प्रवेश कर सकेंगे. डिफ्रेंटली एबल्ड अभ्यर्थियों को 50 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *