Press "Enter" to skip to content

झाड़फूंक के शक में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

बिहार राज्य के गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजाधरपुर टोला बरडीहा दुखीबिगहा गांव में झाड़फूंक के शक में 60 वर्षीय बिरजू मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद आरोपितों ने शव को बाइक से वजीरगंज थाना क्षेत्र के कोल्हना गांव ले जाकर एक आहर में मिट्टी में दफना दिया.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आनंद कुमार ने वजीरगंज डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, टनकुप्पा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और टेक्निकल सेल की संयुक्त टीम के साथ विशेष जांच टीम का गठन किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी श्यामदेव मांझी व सुनैना देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक की बहू सामंती देवी ने 19 जुलाई को टनकुप्पा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को सूचना दी थी कि उनके ससुर को गांव के कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की, जिसके बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया.

वजीरगंज डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि रात करीब 12 बजे छह लोगों ने बिरजू मांझी के घर में घुसकर उन पर ओझा-गुनी का आरोप लगाया. फिर उन्हें घर से खींचकर बाहर लाया गया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद शव को बाइक पर लादकर वजीरगंज के कोल्हना गांव स्थित एक आहर में ले जाकर दफना दिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *