Press "Enter" to skip to content

फोन कर व्यवसायी को घर से बाहर बुलाया और मार दी गोली

छपरा के एकमा में एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रोशन सिंह (27) के रूप में की गई है. घटना रविवार (20 जुलाई) की रात करीब 09:30 बजे एकमा थाना इलाके के हंसराजपुर गांव की है.

जानकारी मिली है कि रात में रोशन दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे. तभी किसी ने उनको फोन करके घर के बाहर बुलाया. इसके बाद वह जैसे ही घर से बाहर गए तो उन्हें गोली मार दी गई. बदमाशों ने रोशन सिंह को दो गोली मारी है. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए, लेकिन बदमाश तब कर वहां से फरार हो चुके थे.

इसके बाद घायल रोशन को लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया. लेकिन उससे पहले घायल की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही एकमा के थाना प्रभारी उदय कुमार मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने घटना की छानबीन में शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है.

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद में इस गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *