Press "Enter" to skip to content

पुलिस पर फायरिंग की और घटनास्थल से फरार हो गया

बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसी क्रम में बड़ी खबर खगड़िया जिले से है जहां, जदयू विधायक के भांजे ने पुलिस पर फायरिंग की और घटनास्थल से फरार हो गया. मामला जिले के बेलदौर के जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे से जुड़ा हुआ है.

इधर, विधायक के भांजे के ठिकाने से पुलिस ने ऑटोमेटिक रायफल, देसी कट्टा, गोली और खोखा बरामद किया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि, अग्रहण गांव में मेला लगा हुआ था. मेला में मारपीट और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने की सूचना मिली थी. जिसके सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ अग्रहण गांव पहुंचे.

गोली चलाई जाने की सूचना सही पाई गई. स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर जदयू विधायक के भांजे नरेश सिंह के ठिकाने की जब तलाशी लेने पुलिस पहुंची तो अंदर से फायरिंग करते हुए दो अपराधी भागने लगा.

थानाध्यक्ष ने बताया कि, भाग रहा बदमाश बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे नरेश सिंह के बेटे थे. ठिकाने की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक ऑटोमेटिक राइफल, दो बड़े हथियार, एक देसी कट्टा, थ्री फिफ्टीन बोर के 20 जिंदा कारतूस और 10 खोखा बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि, भागने वाला अपराधी नरेश सिंह के बेटे श्रवण सिंह और सुभाष सिंह थे, जो पुलिस को देखते ही फायरिंग करते हुए भाग निकले.

थानाध्यक्ष ने बताया कि, गोलीबारी किए जाने और गैर कानूनी हथियार रखने के आरोप में नरेश सिंह के साथ उसके बेटे श्रवण सिंह और सुभाष सिंह की संलिप्ता पाई गई है. फायरिंग कर दहशत फैलाने और अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *