बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले में गश्ती पर निकली भिट्ठा थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित कंटाही चौक के समीप एनएच 227 पर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के कोरियाही गांव निवासी योगेंद्र साह के पुत्र रंजीत साह व नेपाल के महोत्तरी जिले के मटिहानी थानांतर्गत मटिहानी गांव निवासी योगी राम के पुत्र मिथिलेश राम के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि चोरी गए बाइक मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्त की संलिप्तता है.



इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. बताया कि अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में बरामद बाइक को जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.



उधर, सुरसंड में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने गुरुवार की अहले सुबह पिलर संख्या 302/8 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 390 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.




उसकी पहचान सुरसंड नगर पंचायत निवासी विजय महतो के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है. एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में जब्त शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार तस्कर को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.





















Be First to Comment