Press "Enter" to skip to content

ताला तोड़कर बक्सा व आलमीरा में रखे आभूषण ले उड़े चोर

बिहार के दरभंगा में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटासा गांव में गुरुवार की रात पंकज कुमार महतो के घर से चोरों ने नकदी समेत लगभग तीन लाख के जेवरात की चोरी कर ली. सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह सिंहवाड़ा पुलिस वहां पहुंची.

बताया जाता है कि मध्य रात्रि में घर के बगल में बांस के सहारे छत पर चढ़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. गृहस्वामी पंकज का कहना है कि बीमार मां की सेवा के लिए उनकी बहन कुछ दिन से यहीं रह रही थी. घर के अंदर घुसने के बाद चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया.

बगल के रूम का ताला तोड़कर बक्सा व आलमीरा में रखे आभूषण दो मंगल सूत्र, कान की झुमका, टीका, नथिया, अंगूठी, 20 भर चांदी की पायल व हथशंकर समेत दस हजार नकद चोरी कर ली. इन जेवरों में उनकी बहन का आभूषण भी शामिल है.

गृहस्वामी ने बताया है कि इससे पहले भी दो बार घर में चोरी हो चुकी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है. इधर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से दुकानदार व गृहस्वामी के बीच दहशत का माहौल है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *