आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने गया रेलवे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर के पास से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान टिकारी के रहनेवाले नीरज कुमार के रूप में की गयी है.

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है.



गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह टिकट काउंटर से एक यात्री का मोबाइल चोरी किया है.



गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

























Be First to Comment