बिहार के मौसम में इन दिनों हर रोज उतार-चढाव देखा जा रहा है. बादलों की आवाजाही हो रही. कहीं बारिश हो रही तो कहीं सिर्फ बादल गरज कर रह जा रहे. देखा जाए तो मानसून कमजोर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

पिछले 24 घंटे में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई. इसके अलावा कहीं-कहीं छिटपुट फुहारे वाली बारिश हुई, जिसके बाद लोग उमस वाली गर्मी से परेशान रहे. राजधानी पटना में लोगों को अच्छी-खासी गर्मी का एहसास हुआ.



हालांकि, सीमांचल इलाकों के कुछ जिले जैसे किशनगंज, अररिया और भभुआ के आस-पास अच्छी-खासी बारिश हुई. मौसम विभाग की माने तो, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से पहले बिहार पहुंच गया था, लेकिन अब उसकी सक्रियता कम होती दिख रही है.



इसका असर यह है कि, राजधानी पटना में अब तक पिछले साल की तुलना में 13 मिमी कम बारिश हुई है तो वहीं गया में 144 मिमी अधिक वर्षा दर्ज की गई है. मौसम विभाग की माने तो, अधिक नमी और कम बारिश की वजह से पूरे राज्य के लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ी.




जानकारी के मुताबिक, फारबिसगंज, वाल्मीकि नगर, दरभंगा, भागलपुर और डेहरी में पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा बारिश हुई.




























Be First to Comment