मुजफ्फरपुर के लोगों को सोमवार को एक बार फिर तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. सुबह सूरज की तेज किरणों के बाद दोपहर में घने काले बादल छा गए, जिससे लोगों को झमाझम बारिश की उम्मीद जगी.

लेकिन, बारिश की जगह हल्की बूंदाबांदी ही हुई, जिससे राहत के बजाय उमस और बढ़ गई. मौसम विभाग पटना के मुताबिक, फिलहाल जिले में अच्छी बारिश की संभावना कम है और लोगों को झमाझम बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा.



मौसम विभाग ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में सुबह और दोपहर के बीच हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. दिनभर बादल आने-जाने के कारण तापमान में हलचल रहेगी.



अनुमान के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 34–35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान करीब 31 डिग्री के आसपास रहेगा.




मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बाहर निकलते समय लोग छाता या रेनकोट साथ रखें और खूब पानी पिएं ताकि लू और उमस से बचा जा सके. दिन में तेज धूप से भी सतर्क रहने की जरूरत है.






























Be First to Comment