2002 में एक रीमेक साॅन्ग आया था कांटा लगा. इसकी दिलकश अदाकारा शेफाली जरीवाला की मौत हो गई है. मात्र 42 साल की उम्र में शेफाली जरीवाला की मौत हुई है. शुक्रवार रात उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डाॅक्टर्स का कहना कि जब शेफाली को अस्पताल लाया गया था, तो उसकी मौत हो चुकी थी. उसके शव का पोस्टमार्टम हो रहा है, जो कई सवाल खड़े करता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक शेफाली जरीवाला की मौत पर स्पष्ट कुछ नहीं कहा है, लेकिन यह माना जा रहा है उनकी मौत के पीछे कुछ रहस्य छुपे हो सकते हैं.



शेफाली जरीवाला की मौत क्यों और कैसे हुई, इसका सच कुछ समय बाद जरूर उजागर हो जाएगा, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि उनका जीवन सामान्य नहीं चल रहा था. शेफाली ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें मिरगी की बीमारी थी जिससे उबरने के लिए उन्होंने अपने डाइट और लाइटस्टाइल पर काफी ध्यान दिया.



अपनी बीमारी की वजह से शेफाली ने कई प्रोजेक्ट्स भी छोड़ दिए थे, इस बात को उन्होंने अपने इंटरव्यू में माना है. शेफाली की पहली शादी सिंगर गुरमीत सिंह से हुई थी, लेकिन इस शादी में उन्हें सिर्फ टाॅर्चर ही मिला. इस वजह से शादी के पांच साल बाद शेफाली ने तलाक ले लिया.




2014 में शेफाली ने पराग त्यागी से शादी की थी. पराग त्यागी और शेफाली के बीच उम्र का अच्छा-खासा फासला था, जिसकी वजह से शेफाली मां नहीं बन पा रहीं थीं और यह उनके जीवन में दुख का एक बड़ा कारण था.



























Be First to Comment