Press "Enter" to skip to content

मनमाने ढंग से काटा जा रहा चालान, हड़ताल करेंगे बस वाले

यात्री बसों से यातायात पुलिस द्वारा काटे जा रहे चालान का रोहतास जिला बस ओनर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है। जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में यातायात पुलिस द्वारा शहर की सड़कों पर अवैध रूप से खड़े यात्री बसों का चालान काटा जा रहा है। इसके खिलाफ अब एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है।

रोहतास जिला बस ओनर एसोसिएशन के सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि 12 जून से जिले में प्राइवेट बसों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। एसोसिएशन ने बताया कि जिला प्रशासन के तुगलकी फरमान के आलोक में यातायात पुलिस शहर की सड़कों पर यात्री बसों का खदेड़-खदेड़ कर चालान काट रही है जबकि बसों के सारे कागजात अद्धतन है।

एसोसिएशन ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में सभी यात्री बसों का बेदा स्थित नए बस स्टैंड से ही परिचालन हो रहा है, लेकिन बाईपास सड़क के निर्माण नहीं होने से कई रूटों की बसों को शहर से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान यातायात पुलिस मनमाने ढंग से बसों का चालान काट रही है।

बस मालिकों का कहना है कि करगहर, कोचस, बक्सर, आरा, बिक्रमगंज, पटना आदि को जाने वाली बसें शहर से होकर गुजरती हैं, जिसके कारण यात्री बस स्टैंड तक नहीं पहुंचते हैं। वहीं, बसों के ठहराव के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर में स्थल भी चिन्हित नहीं किया गया है। लिहाजा इन जगहों को जाने वाले यात्री बसों का शहर में आने का इंतजार करते हैं और जब यात्रियों को बैठाया जाता है तो यातायात पुलिस द्वारा चालान काटा जाता है।

एसोसिएशन ने कहा कि कल से जिले के सभी रूटों पर प्राइवेट बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात पुलिस के रवैए से बस मालिकों के समक्ष वित्तीय संकट उत्पन्न हो गया है और वाहन को मेंटेन रखना व सरकार को राजस्व देना भी मुश्किल हो रहा है।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *