Press "Enter" to skip to content

पति-पत्नी कर रहे थे नशे का धंधा, छापेमारी में पकड़े गए दोनों

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले में सोनबरसा थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की सुबह मलंगवा रोड पटेल नगर में छापेमारी कर नशीली दवा के साथ पति व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान सोनबरसा गांव निवासी शत्रुध्न महतो के पुत्र राजेश कुमार महतो एवं राजेश कुमार महतो की पत्नी बबीता कुमारी के रूप में की गयी है.

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश अपने मकान में नशीली दवा कोरेक्स बेच रहा है. इसी बीच दारोगा भवानी कुमारी, मुकेश कुमार, अरुण कुमार व महिला पुरुष सशस्त्र बलों ने राजेश के मकान में छापेमारी की.

इस दौरान 30 बोतल नशीली दवा कोरेक्स 100 एमएल व 50 पीस टेबलेट बरामद किया गया. नशीली दवा कोरेक्स व टेबलेट को जब्त कर लिया गया.

दोनों तस्कर के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *