बिहार के 5 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान तेज हवा चलने के साथ-साथ बारिश और मेघगर्जन की चेतवानी जारी की गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए बिहार के गया, नवादा, नालंदा, वैशाली और जहानाबाद में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ बारिश और वज्रपात की चेतवानी जारी की है.

बिहार के प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा. पटना, गया, और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 35°C से 36°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के आसपास रहेगा. गया और औरंगाबाद में लू चलने की भी संभावना है.



मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें क्योंकि इस समय गर्म हवाओं का असर अधिक हो सकता है.



बिहार में 5 जून को गर्मी, उमस और आंधी-बारिश के मिला जुला असर देखने को मिलेगा. राज्य के कई जिलों में लू और चिलचिलाती धूप का असर रहेगा और कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई जा रही है.


























Be First to Comment