Press "Enter" to skip to content

खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए मिला तोहफा

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर प्रखंड 2, उच्च विद्यालय में मनरेगा से बने खेल मैदान का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने किया. मंत्री के पहुंचने पर डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, पीओ मनरेगा महेश भगत ने सम्मानित किया. मुखिया कल्याणपुर गंगा देवी ने चादर, फूल-माला से सम्मानित किया.

प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर प्लस टू उच्च विद्यालय खेल ग्राउंड का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिला में सरकार द्वारा दो सौ खेल ग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा है.

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों कै मानसिक शारीरिक विकास के साथ विद्यालय में पढ़ाई के साथ कल्याणपुर प्रखंड में खेलकूद के लिए राज्य सरकार ने तोहफा दिया है.बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रेसिंग ट्रैक जिम को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है.

कल्याणपुर प्रखंड के जीविका को तीन करोड़ 41 लाख पांच हजार रुपए दिया गया है.

मौके पर बीडीओ देवेंद्र कुमार, मनरेगा पीओ महेश भगत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय, सिमरिया भिंडी पंचायत के मुखिया सामंत कुमार, डीपीओ अविनाश कुमार मनरेगा कार्यपालक अभियंता अवध बिहारी सिंह उपस्थित रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *