बिहार के पूर्णिया के श्रीनगर मार्ग पर पुलिस की वर्दी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. देर रात गश्ती के नाम पर खाकीधारियों ने एक आम नागरिक से जबरन 1.10 लाख रुपये वसूल लिए.

शिकायत मिलते ही SP कार्तिकेय शर्मा ने जांच टीम गठित की और मामला सच साबित होते ही पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार झा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.


कसबा थाना क्षेत्र के मोहिनी गांव निवासी अभिनन्दन यादव रात 12 बजे अपनी कार से कानकी की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे चुन्नी उरांव चौक के पास पहुंचे, वहां खड़ी पुलिस की गाड़ी ने उन्हें रोका.


सीट पर रखा 1.10 लाख कैश देखकर पुलिस वालों ने उसे जबरन उठा लिया। विरोध करने पर उन्हें धमकाकर भगा दिया गया.



मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए. प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस वाहन के निजी चालक अमन कुमार उर्फ गोलू को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से 1.10 लाख रुपये बरामद भी कर लिए गए. पूछताछ में उसने इस पूरी वसूली की बात कबूल की.


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एसआई अरुण कुमार झा, सिपाही अनुज कुमार, सिपाही योगेंद्र पासवान और चालक अमन कुमार उर्फ गोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. SP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को निलंबित कर विभागीय जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.



















Be First to Comment