Press "Enter" to skip to content

अब यहां खेले जा सकते आईपीएल के मुकाबले

आईपीएल 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, कहा जा रहा है कि, आईपीएल के 18वें सीजन के बचे हुए 16 मुकाबले बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में खेले जा सकते हैं।

बीसीसीआई सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार कर रही है। विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में व्यस्त रहेंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 पर एक हफ्ते का सस्पेंसन लगा दिया था।

ये भी साफ नहीं है कि अगर मई में आईपीएल को फिर से शुरू करना हो तो बीसीसीआई कब तक इस पर कोई फैसला लेगी। हालांकि, बीसीसीआई ने तीन शहरों को तैयार रखने का फैसला किया है। लेकिन बीसीसीआई के अधिकारियों को कहना है कि अभी के माहौल में आईपीएल को जल्दी शुरू करना मुश्किल है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल ने टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिलने की स्थिति में संभावित योजना के तहत तीन दक्षिणी भारतीय शहरों को चुना है।

तीन मैदानों को तैयार रखने के बावजूद बोर्ड अधिकारियों ने मौजूदा माहौल में आईपीएल को जल्दी से फिर से शुरू करने में कठिनाई को स्वीकार किया। शुक्रवार को फ्रेंचाइजी अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई। कई टीम अधिकारियों ने संकेत दिया कि शेष सत्र इस साल के अंत में खेला जा सकता है।

मई में फिर से शुरू होने के मामले में बीसीसीआई के लिए सबसे अहम चुनौतियों में से एक विदेशी खिलाड़ियों को वापस लाना है। आईपीएल 2025 स्थगित होने के बाद टीमें टूटने लगी हैं। खिलाड़ी अपने घर जाने लगे हैं। विदेशी प्लेयर भी अपने-अपने देश की उड़ान भरने लगे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CricketMore posts in Cricket »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *