Press "Enter" to skip to content

पांच करोड़ की साइबर ठगी का आरोपित गिरफ्तार

बिहार के मोतिहारी जिले से करीब पांच करोड़ की साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान केरल के कोझिकोड निवासी मोहम्मद हाफीद के रूप में हुई है.

उसके ऊपर बेंगलुरु के साइबर थाने में साल 2022 में 4 करोड़ 84 लाख 41 हजार 476 रुपये के फ्रॉड का मामला दर्ज कराया गया था, जिसकी लंबे समय से बेंगलुरु साइबर थाना पुलिस को तलाश थी. साइबर ठगी का आरोपी विदेश भागने की फिराक में था, उसे भारत-नेपाल सीमा रक्सौल से मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, केरल के कोझिकोड निवासी मोहम्मद हाफीद के खिलाफ बेंगलुरु साइबर थाना में कांड संख्या 100/22 में मामला दर्ज किया गया था. मोहम्मद हाफीद ठगी करने के बाद सऊदी अरब, थाइलैंड तो कभी नेपाल में छुपकर रहता था.

वह दुबई से नेपाल के रास्ते भारत के रक्सौल इमिग्रेशन विभाग में पहुंचकर अपना एनओसी क्लीयरेंस कराना चाह रहा था, जहां से वो दोबारा नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने की तैयारी में था.

एनओसी जांच में इमिग्रेशन विभाग के पदाधिकारियों ने देखा कि पासपोर्ट की सर्च में लॉक लगा हुआ है, जिसके बाद हरैया थाने को मामले की सूचना दी गई. हरैया थाने ने मोहम्मद हाफीद को गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद बेंगलुरु साइबर थाना पुलिस को आरोपी मोहम्मद हाफीद की गिरफ्तारी की सूचना दी गई. जानकारी मिलने के बाद बेंगलुरु साइबर थाना पुलिस हरैया थाने पहुंची. जहां सोमवार शाम को आरोपी को बेंगलुरु पुलिस को सौंप दिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *