लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। सोमवार (7 अप्रैल) दोपहर वह बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल हुए।

इसके बाद पटना में संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा ने उनकी इस यात्रा को आरजेडी के खिलाफ अविश्वास यात्रा बताया है।

राहुल गांधी ने कहा, बिहार के युवाओं में कुछ कर दिखाने का जज्बा है। सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश है। पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में बेगूसराय की सड़कों पर हज़ारों युवाओं की भावना, उनका कष्ट और संकल्प स्पष्ट दिखा है।

बेरोज़गारी और पलायन के खिलाफ उनकी यह आवाज़ बदलाव का इशारा कर रही है। बिहार चुप नहीं बैठेगा, युवा अन्याय नहीं सहेगा। अपने अधिकार और न्याय की लड़ाई वह डट कर लड़ेगा।

राहुल गांधी ने यात्रा से पहले X पर पोस्ट लिखकर बताया कि चंपारण सत्याग्रह का आंदोलन हो या सामाजिक न्याय की क्रांति, बिहार की धरती ने हमेशा अन्याय के ख़िलाफ़ ठोस कदम बढ़ाया है। आज वह इतिहास फिर पुकार रहा है।

उन्होंने सामाजिक न्याय के योद्धाओं से आह्वान किया कि संविधान पर हमलों, पक्षपात, भेदभाव, आर्थिक सामाजिक समता और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठाएं।

Be First to Comment