Press "Enter" to skip to content

चैती छठ पर यहां नहीं चलेंगे वाहन, पढ़िए पूरी खबर

चैती छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। एसडीओ सत्यम सहाय और एएसपी अतुलेश झा ने विभिन्न घाटों पर तैयारियों का जायजा लिया।

चैती छठ को लेकर अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज तक आम वाहन नहीं चलेंगे। जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर भी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

पर्व को लेकर तीन और चार मार्च को सात-सात घंटे तक कुछ मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि 60 जगहों पर 125 यातायात पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के अलावा 350 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

तीन मार्च दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे और चार मार्च को आधी रात दो बजे से सुबह आठ बजे तक कारगिल चौक से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर आम वाहन का परिचालन नहीं होगा।

वहीं अटल पथ से जेपी सेतु से सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। अटल पथ पर दीघा से आर ब्लॉक की तरफ वाहन नहीं चलेंगे।

Share This Article
More from AUTOMOBILESMore posts in AUTOMOBILES »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from TravelMore posts in Travel »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *