Press "Enter" to skip to content

तीन हजार से अधिक मुर्गियों की मौत, पटना भेजा गया सैंपल

कटिहार के दलन में अचानक हुई करीब तीन हजार से अधिक मुर्गियों की मौत के बाद इलाके के लोगों में दहशत है। एक साथ इतनी सख्या में मुर्गियों की मौत से बर्ड फ्लू की आशंका है।

हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से इस बीमारी की पुष्टि नहीं की गयी है। दलन मोहल्ला को मुर्गी पालन के हब जाना जाता है। क्योंकि यहां पर 25 से ज्यादा पॉल्ट्री फार्म हैं। हर फार्म में हजारों की संख्या में मुर्गियां हैं। ऐसे में एक फार्म में तीन हजार मुर्गियों की मौत ने बाकी फार्म संचालकों को भी डरा दिया है।

पशुपालन विभाग की टीम ने पॉल्ट्री फॉर्म में मृत मुर्गियों की जांच की। हालांकि टीम के अधिकारियों को प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू जैसे कोई भी लक्षण मुर्गियों में नहीं मिला। अधिकारियों ने सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए पटना भेज दिया।

बिहार में पटना, भागलपुर, जहानाबाद आदि जिलों में बर्ड फ्लू के मामले पहले ही सामने आ चुका है।हालांकि कटिहार में अब तक ऐसा कोई मामला नहीं आया था। लेकिन दलन में इतनी बड़ी तदात में एक साथ मुर्गियों के मर जाने के बाद मुर्गी पालक बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं।‌

पॉल्ट्री फॉर्म संचालकों का कहना है कि जिस तरह से मुर्गियों की मौत हुई है, कहीं न कहीं यह बर्ड फ्लू के लक्षण का ही संकेत है।

कटिहार के जिला पशुपालन पदाधिकारी प्रमोद कुमार मेहता ने कहा कि अब तक बर्ड फ्लू का कोई भी केस सामने नहीं आया है। दलन में एक मुर्गी फॉर्म में मुर्गियों की मौत हुई है। मुर्गियों के मरने की सूचना मिलने पर एक टीम को भेज कर जांच करवाई गई है।

मरीं हुई मुर्गियों का सैंपल लेकर पटना भेजा जा रहा है। पटना से रिपोर्ट आने के बाद ही मुर्गियों की मौत का पता चल पाएगा। हालांकि मुर्गियों के मरने का प्रारंभिक लक्षण बर्ड फ्लू का नहीं है। फिलहाल संचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *