Press "Enter" to skip to content

होली में ट्रेन पकड़नी है तो पढ़िए ये खबर

अगर आपको होली में ट्रेन से कहीं आना-जाना है तो यह खबर जरूर पढ़िए। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से उपाय किए गये हैं। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के चलने से जरूरतमंद यात्रियों को सुविधा होगी। तो आइए जानते हैं किस स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला रेलवे ने किया है।

रेलवे ने बिहार के समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों से कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। 14 मार्च को रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल (बैरगनिया-सीतामढ़ी-जयनगर-बरौनी के रास्ते ) खुलेगी। दरभंगा-दिल्ली होली स्पेशल (जयनगर-सीतामढ़ी-बैरगनिया-रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते) 14 एवं 19 मार्च को चलेगी। वहीं, सीतामढ़ी-आनंद विहार (सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा के रास्ते) गाड़ी संख्या 04015 आगामी 15 एवं 19 मार्च को चलेगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *