Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : सदर अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री, दीदी की रसोई में किया भोजन

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को सदर अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के द्वारा चलायी जा रही दीदी की रसोई में ही दोपहर का भोजन भी किया।

दरअसल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का रोजगार बढ़ाने के लिए पिछले माह से सदर अस्पताल में दीदी की रसोई शुरू की गई है। यहां पर 50 में शुद्ध और पौष्टिक भोजन लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दीदी की रसोई से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंचे और दोपहर का भोजन भी किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में मोदी सरकार से पहले 2 करोड़ 35,000 स्वयं सहायता समूह थे, जो अब बढ़कर आठ करोड़ से ज्यादा हो गये हैं। इनके पास बैंक से लिंक चार लाख करोड़ रुपए हैं। बेगूसराय में 3 लाख 21,000 महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला की आमदनी सालाना एक लाख रुपए से ज्यादा हो। इस पर सरकार काम कर रही है। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ने पर भी जीडीपी बढ़ेगी और मोदी सरकार का सपना साकार होगा।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *