बिहार के बेगूसराय जिले में एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी के दौरान पुलिस एक ‘कॉल गर्ल’, उसके ग्राहक और होटल कर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वो हैरान कर देने वाले हैं।

बताया जाता है कि गिरफ्तार महिला बंगाल की रहने वाली है और अपने दूसरे पति से छिपकर ऐसा काम कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित गणपति होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।


इसी सूचना के आधार पर सदर एसडीओ अनिल कुमार और डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जब होटल में छापेमारी की तो एक कमरे से महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में मिले।



इस दौरान पुलिस पश्चिम बंगाल निवासी महिला (कॉल गर्ल), ग्राहक विक्की कुमार, होटल के कर्मचारी सोना कुमार को गिऱफ्तार किया है। पुलिस की जांच में होटल प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही और संलिप्तता सामने आई है।


पुलिस ने होटल का रजिस्टर चेक किया तो पकड़े गए युवक-युवती का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की हैं।






















Be First to Comment