पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया में निगरानी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। यहां एक सरकारी अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया है। बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई नंदन कुमार झा की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने डगरूआ प्रखंड के मीनापुर स्थित एक विद्यालय भवन का निर्माण कराया था।


निर्माण कार्य के भुगतान के लिए अभियंता द्वारा एमबी वैल्यू का 6 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि अभियंता पहले भी कई बार किश्तों में घूस ले चुका था। फिर दोबारा 10 हजार की मांग की गई थी।



ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


शिकायत मिलने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।
























Be First to Comment