पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (रिटायर्ड) की प्रस्तावित आत्मकथा ‘Four Stars of Destiny’ लॉन्च से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस किताब की प्री-प्रिंट कॉपी के कथित लीक होने के मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर किताब की PDF कॉपी और कवर इमेज सार्वजनिक रूप से साझा की जा रही थी, जबकि इस पुस्तक को अभी तक सरकारी स्तर पर आवश्यक मंजूरी नहीं मिली है।



प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किताब का टाइपसेट वर्जन (PDF) कई वेबसाइट्स और फोरम्स पर उपलब्ध कराया गया। कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स पर इसे बिक्री के लिए तैयार किताब की तरह प्रमोट किया जा रहा था।



प्रकाशक Penguin Random House India से जुड़ी सामग्री भी ऑनलाइन दिखी। इन्हीं तथ्यों के आधार पर स्पेशल सेल यह पता लगाने में जुटी है कि लीक किसने किया, कहां से किया और किस मकसद से फैलाया गया।























Be First to Comment