जैसे-जैसे पारा गिरता है सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। अक्सर लोग सर्दी-जुकाम को ही ठंड की मुख्य बीमारी मानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कड़ाके की ठंड आपकी त्वचा पर भी हमला कर सकती है?

इसे आयुर्वेद में शीत पित्ती और मेडिकल भाषा में कोल्ड अर्टिकेरिया कहा जाता है। अगर आपकी स्किन भी ठंड के संपर्क में आते ही लाल होकर सूज जाती है तो यह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।


शीत पित्ती त्वचा की एक ऐसी स्थिति है जिसमें ठंडी हवा, ठंडे पानी या ठंडी वस्तुओं के संपर्क में आने पर शरीर पर लाल-गुलाबी रंग के उभरे हुए चकत्ते बन जाते हैं।


इसके लक्षण ठंड के संपर्क में आने के कुछ ही मिनटों के भीतर दिखाई देने लगते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि जब प्रभावित व्यक्ति गर्म माहौल में जाता है तो कई बार खुजली और सूजन कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ जाती है।


यह समस्या युवाओं में अधिक देखी जाती है। कभी-कभी यह वायरल इन्फेक्शन (जैसे हेपेटाइटिस) के संकेतों के रूप में भी उभर सकती है।

























Be First to Comment