Press "Enter" to skip to content

चुनाव में हार के बाद बिहार कांग्रेस में सियासी संकट, पार्टी छोड़ सकते हैं विधायक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद कांग्रेस अब एक और बड़े सियासी संकट से जूझती नजर आ रही है. विधानसभा में पार्टी के महज 6 विधायक बचे हैं, लेकिन संकेत हैं कि इनमें से सभी विधायक नेतृत्व से नाराज हैं और पार्टी छोड़ सकते हैं।

हालात की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने सभी 6 विधायकों को 23 जनवरी को दिल्ली बुलाया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन विधायकों के साथ इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठक करेंगे।

इस बैठक में बिहार कांग्रेस के सांसदों और विधान परिषद सदस्यों को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार कांग्रेस नेतृत्व पहले ही इन विधायकों से संवाद की कोशिश कर चुका था।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कई बार बैठकों के लिए बुलाया, लेकिन विधायक शामिल नहीं हुए। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को सीधे हस्तक्षेप करना पड़ा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *