Press "Enter" to skip to content

बिहार में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास और अधिक होगा।

विशेषकर सुबह के समय सड़कों पर द्दश्यता कम रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है।
मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में औरंगाबाद, गयाजी, अरवल, जहानाबाद, नालंदा,बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, कैमूर, रोहतास, नालंदा, नवादा और शेखपुरा शामिल है। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। सुबह और देर रात ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलेगी।

बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा राजगीर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भागलपुर के सबौर में 5.5 डिग्री जबकि शेखपुरा में 6.2 डिग्री सेल्सियस तो सीवान के जीरोदेई में 7.1 डिग्री और रोहतास के डेहरी में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जबकि 21 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और शीतलहर को देखते हुए सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *