Press "Enter" to skip to content

पछुआ हवा तेज होने से बढ़ी कनकनी, सुबह और देर रात बेहद घने कुहासे की चेतावनी

बिहार में ठंड ने एक बार फिर उग्र रूप ले लिया है। पछुआ हवा के तेज होने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में कनकनी बढ़ गई है। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग ने आज भी पूरे राज्य के लिए कोल्ड-डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना के साथ-साथ जहानाबाद, गया, भागलपुर जैसे जिलों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई है। कई इलाकों में तो हालात ऐसे रहे कि विजिबिलिटी सिमटकर सिर्फ 10 मीटर तक पहुंच गई।

मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा स्थिति फिलहाल बने रहने की संभावना है। अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीत दिवस जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। खासकर 26 जिलों में सुबह और देर रात बेहद घने कुहासे की चेतावनी दी गई है। इस कारण सड़क यातायात के साथ-साथ रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान सहरसा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भागलपुर में पारा 7.6 डिग्री और गया में 8.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर और तेज होगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *