Press "Enter" to skip to content

25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सुबह-शाम कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिहार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बीती रात कैमूर जिले के अधौरा क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6.7°C तक गिर गया, जो इस सर्दी का अब तक का सबसे कम तापमान है। पटना में भी पहली बार तापमान 10°C से नीचे आया और 9.7°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दो दिनों में रात का तापमान 2-4 डिग्री और गिर सकता है। पछुआ हवाएं 40 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ेगा।

आज और कल निम्न जिलों में सुबह व रात के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है: पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, लखीसराय, औरंगाबाद, सासाराम, कैमूर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर। बुधवार सुबह पूर्णिया में दृश्यता महज 500 मीटर रह गई थी। आज भी कई इलाकों में सुबह 8 बजे तक धूप नहीं निकल पाई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *