मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से प्यार में धोखे और अंततः आत्महत्या की एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय युवा टैक्सी ड्राइवर, जिससे एक 36 वर्षीय विवाहिता ने दो साल तक प्यार का नाटक किया। जिसके बाद युवक ने महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फांसी लगा ली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक की पहचान जावेद (20 वर्ष) पुत्र रफीक खान के रूप में हुई है जो गिरवाई थाना क्षेत्र में रहता था और प्राइवेट टैक्सी चलाता था। जावेद को नगीना खान (36 वर्ष) नामक विवाहिता ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था। नगीना ने खुद को 22 साल की कुंवारी लड़की बताया था।

महिला की वास्तविक उम्र जावेद से 16 साल ज़्यादा थी और वह चार बच्चों की मां थी। लगभग दो साल तक दोनों के बीच गहरे संबंध रहे और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई थीं। बाद में जावेद को नगीना के शादीशुदा होने और उसकी असली उम्र का भेद खुल गया। जब उसने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।






















Be First to Comment