इन दिनों ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दीपावली व छठ महापर्व के बाद काफी संख्या में लोग बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रूके हुए थे. चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब लोगों का रोजी-रोजगार के लिए विभिन्न शहरों में जाना शुरू हो गया है. यही वजह है कि रेलवे स्टेशनों से लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सबसे बड़ी समस्या ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने की है. यात्रियों की इस समस्या समाधान के लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है.

मुजफ्फरपुर–हावड़ा:-
इस कड़ी में मुजफ्फरपुर–हावड़ा ट्रेन 15:00 बजे (13022 मिथिला एक्सप्रेस के मार्ग पर) मुजफ्फरपुर से आज रवाना होगी.
मुजफ्फरपुर–आनंद विहार:-
वहीं, मुजफ्फरपुर–आनंद विहार ट्रेन 13:00 बजे (12557 सप्त क्रांति एक्सप्रेस के मार्ग पर) मुजफ्फरपुर से आज चलेगी.
दरभंगा–एलटीटी:-
जबकि दरभंगा–एलटीटी 16:00 बजे ट्रेन (11062 पवन एक्सप्रेस के मार्ग पर) दरभंगा स्टेशन से आज रवाना होगी.

इन रूटों पर भी स्पेशल ट्रेन:-
इससे अलावा आज रेलवे मुजफ्फरपुर-हुबली, मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर-बेंगलुरु कैंट के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चला रही है. इसमें से मुजफ्फरपुर-हुबली ट्रेन मुजफ्फरपुर से 12:45 बजे रवाना होगी. वहीं, मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश ट्रेन मुजफ्फरपुर से 14:00 बजे रवाना होगी. जबकि, मुजफ्फरपुर-बेंगलुरु कैंट ट्रेन मुजफ्फरपुर से 23:45 बजे रवाना हो जाएगी.























Be First to Comment