बिहार विधानसभा चुनाव की गिनती आज सुबह से शुरू हो चुकी है. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. तीन लेयर के सुरक्षा घेरों के बीच वोटों की गिनती जारी है. इस दौरान पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की पर्याप्त तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरे जिले के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 19 कंपनियों को तैनात किया गया है. ये सीएपीएफ के जवाब सिर्फ मतगणना के दौरान अपनी ड्यूटी निभाएंगे. ये जवान अपने-अपने इलाके में लगातार फ्लैग मार्च भी कर रहे हैं.

कहीं भी पांच से अधिक लोगों की भीड़ को जुटने से मना किया गया है. उन्होंने पूरी उम्मीद जताई है कि मतगणना का कार्य पूरे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा.एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के लिए कंट्रोल रूप में एक विशेष टीम की तैनाती की गई है. सोशल मीडिया के माध्यम से अगर किसी तरह की गड़बड़ी की कोशिश होती है तो एफआईआर दर्ज करके


























Be First to Comment