मुजफ्फरपुर जिले के नारायणपुर अनंत स्टेशन एरिया में दो वाशिंग पिट बनाया जाएगा. इसके लिए मालगोदाम और वैगन डिपो के बीच वाले पैसेज की पहचान की गई है. जानकारी के मुताबिक, इंजीनियरिंग, परिचालन व सिग्नल विभाग के रेल अधिकारियों ने इसको लेकर संयुक्त सर्वे किया है. इसकी रिपोर्ट समस्तीपुर मंडल प्रबंधक को सौंपी गई है.

इसके बाद वहां से अप्रूवल के लिए इसे पूर्व मध्य रेल के माध्यम से रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा. वहां से ऑर्डर आने के बाद इसे बनाने के लिए ई-टेंडर होगा. नारायणपुर अनंत स्टेशन में दो वाशिंग पिट बनने के बाद ट्रेनों की धुलाई में तो सहूलियत होगी साथ ही ट्रेनों के परिचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा.

इस वाशिंग पिट के बनने के बाद मुजफ्फरपुर से दोनों वाशिंग पिट को तोड़ कर हटा देने की योजना है. इस वाशिंग पिट को तोड़कर उसी जगह पर तीन और नए प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा. इस तीन नए प्लेटफॉर्म निर्माण के बाद मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का सबसे बड़ा जंक्शन होने का गौरव प्राप्त कर लेगा. मुजफ्फरपुर जंक्शन से दोनों वाशिंग पिट हट जाएगा तो प्लेटफॉर्म की चौड़ाई भी बढ़ जाएगी.






















Be First to Comment