मीरगंज. मीरगंज शहर के हथुआ मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में घायल हुए पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता मकसूदन सिंह कुशवाहा की आइजीआइएमएस में इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलते ही त्रिलोकपुर पंचायत के उनके साथी गांव स्थित घर में कोहराम मच गया.

बताया जाता है कि मकसूदन सिंह एनडीए प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह के चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से लगे हुए थे. वे अपने पंचायत के डीलर बाबूराम सिंह के साथ बाइक से मीरगंज से लौट रहे थे.



इसी दौरान हथुआ मोड़ के पास एक अनियंत्रित इ-रिक्शा चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आइजीआइएमएस रेफर कर दिया गया था.


इलाज के क्रम में सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई. उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.


मौत की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, मुखिया सुरेंद्र राम, भाजपा नेता दुर्गा राय, पिंकू श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.
















Be First to Comment