Press "Enter" to skip to content

छठ को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहेंगे अस्पताल में

गोपालगंज. छठ महापर्व को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र प्रसाद ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा छठ पर्व के दौरान बढ़ने वाले मरीजों के दबाव को ध्यान में रखते हुए सभी को सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिये.

इस दौरान सिविल सर्जन ने इमरजेंसी वार्ड में लगे ऑक्सीजन सिलेंडरों, दवाओं की उपलब्धता और जरूरी चिकित्सा उपकरणों का भी बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था की भी जांच की और मौके पर उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को इलाज में कोई परेशानी न हो.

निरीक्षण के समय अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद, इमरजेंसी वार्ड इंचार्ज, चिकित्सकगण और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. डॉ वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होते हैं, ऐसे में किसी भी आपात स्थिति के लिए अस्पताल प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहना चाहिए.

उन्होंने चिकित्सकों को ड्यूटी से अनुपस्थित पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी. सिविल सर्जन ने आगे कहा कि त्योहारों के दौरान आकस्मिक दुर्घटनाओं, जलने या करंट लगने जैसी घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से चलनी चाहिए.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *